फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में जीर्णोद्धार कार्य तीन माह में होना था पूरा, सात माह बाद भी अधूरा

विज्ञापन
03जेएनडी08: नागरिक अस्पताल में निदेशक डॉ. अनिल बिरला सिटी स्कैन में मरीज से सेवाओं के बारे में
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में 12 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. अनिल बिरला ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति, गुणवत्ता और अस्पताल में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल प्रशासन को ड्यूटी से नदारद मिले फिजिशियन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डायरेक्टर अनिल बिरला ने कहा कि अस्पताल के जीर्णोद्धार का कार्य तीन माह में पूरा होना था लेकिन सात माह बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा से जुड़ा यह प्रोजेक्ट अब और लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। सिटी स्कैन कक्ष के सामने फॉल सीलिंग टूटी हुई पाई गई जिस पर उन्होंने तत्काल मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में अन्य स्थानों पर मिली कमियों को भी शीघ्र दूर करने के लिए कहा गया।
एक फिजिशियन ड्यूटी के समय अनुपस्थित मिले
डायरेक्टर हेल्थ ने अस्पताल में डॉक्टरों की कार्यप्रणाली और परफॉर्मेंस रिपोर्ट की भी समीक्षा की। इस दौरान एक फिजिशियन ड्यूटी के समय अनुपस्थित मिले। जांच में सामने आया कि संबंधित डॉक्टर बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हैं जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को संबंधित फिजिशियन की गैरहाजिरी की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
मुख्यालय की ओर से जल्द नया टेंडर जारी होगा
डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही मुख्यालय की ओर से नया टेंडर जारी किया जाएगा। इस बार टेंडर के लिए अस्पताल के क्षेत्र की पैमाइश भी करवाई गई है। क्षेत्रफल के हिसाब से ही सफाई कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पांच बार पत्राचार के बाद भी नहीं बढ़ी रफ्तार
नागरिक अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को लेकर पहले भी कई बार काम की गति और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पीएमओ की ओर से भी लगभग पांच बार लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया लेकिन इसके बावजूद कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सका।
वर्जन
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पहले से किए गए विकास कार्यों का भी जायजा लिया और जहां-जहां कमियां मिलीं, वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश जारी किए। मरीजों की सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। - डॉ. अनिल बिरला डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें