फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: निहंग भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत का आत्मसमर्पण, अरदास कर खुद को किया पुलिस के हवाले

Sat, 16 Oct 2021 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गिरफ्तारी से पहले निहंगों ने दोनों साथियों को सरोपा भेंट किया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ कुंडली के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में लखबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी दो निहंगों ने शनिवार रात साढ़े नौ बजे कुंडली थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने उनका आत्मसमर्पण कराया। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आत्मसमर्पण से पहले साथी निहंगों ने दोनों को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, इससे पहले शनिवार को ही पंजाब से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास वीरवार रात को पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द के लखबीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी निहंगों ने ली थी। लखबीर पर धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी करने का आरोप था। व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने और बेरिकेड पर लटकाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब तक पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: हरियाणा पुलिस ने दो और निहंगों को किया गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी हो चुके अरेस्ट
विज्ञापन


मामले में एडीजीपी संदीप खिरवार, डीसी ललित सिवाच और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। मामले में शुक्रवार शाम को निहंग सर्बजीत सिंह ने पुलिस टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे रिमांड पर लिया गया है। शनिवार को पंजाब पुलिस की ओर से आरोपी नारायण सिंह को अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के पास अमरकोट गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


शनिवार रात को मामले में दो और निहंगों ने कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसमें निहंग भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत शामिल है। इससे पहले साथी निहंगों ने दोनों को सरोपा पहनाया और धार्मिक नारे लगाए। दोनों ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान पुलिस बल वहीं खड़ा रहा। एचएचओ रवि कुमार की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें