फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार : कोहाड़

Mon, 10 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी42-ट्रॉली में विश्राम करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। स्रोत किसान
विज्ञापन
नरवाना। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर 104वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि मोर्चे को मिल रहे जनसमर्थन ने सरकार को साफ किया है कि अब बच्चा-बच्चा अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

अब पूरे भारत के किसान डल्लेवाल के विचारों पर मैदान में उतरना शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि शंभू, खनौरी व रतनपुरा मोर्चों पर किसानों और मजदूरों के हकों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को एक वर्ष से भी ज्यादा समय हो गया है। शंभू बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक (भारत) व किसान मजदूर मोर्चा दोनों संगठनों की बैठक हुई। इसमें किसान नेताओं ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफल महिला महापंचायतों और तीनों मोर्चों पर बड़ी संख्या में बहनों की भागीदारी के लिए उनका धन्यवाद किया। महिला वक्ताओं ने एमएसपी खरीद गारंटी कानून, डॉ. स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसलों के भाव, किसानों और मजदूरों की कुल ऋण मुक्ति सहित किसानों की सभी मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें