फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिनैण खाप ने प्रेम विवाह, समगोत्र शादी के कानून में बदलाव की उठाई मांग

Mon, 10 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी21-रोलद तपा को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर बिनैण खाप व सर्वजातीय सर्व खापों के राष्ट्रीय प्रधान रघुवीर नैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। खाप पंचायत में पूर्व प्रधान नफे सिंह नैन के बेटे ईश्वर नैन ने पंचायत की शुरुआत में तीन एजेंडों को रखा और मंच संचालन किया।
विज्ञापन

खाप के राष्ट्रीय प्रधान रघुवीर नैन ने कहा कि आजकल प्रेम विवाह जैसे मसले लगातार बढ़ रहे हैं। खाप लव मैरिज के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसमें संशोधन के पक्षधर है। प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति हो और प्रेम विवाह करते समय गांव और गोत्र के आसपास के गांव प्रतिबंधित होने चाहिए। इसके अलावा न्यायालय से खाप की ओर से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि लीव इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता जैसे सामाजिक कुरीतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण पर ध्यान देना होगा तभी जाकर हमारा पर्यावरण साफ सुथरा रह पाएगा।
नैन ने कहा कि पंचायत की बैठकों और विभिन्न सामाजिक आयोजनों में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी काम किया जाएगा। इस मौके पर पांचवें तपे के रूप में सोनीपत जिला के रोलद तपा के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रधान ने कहा कि इससे खाप को और ताकत मिली है और इसमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने में ताकत मिलेगी। हालांकि विभिन्न खाप पदाधिकारियों ने डीजे का समय निर्धारित करने और प्रतिभोज पर भी पाबंदी लगाने का विचार सामने लाया जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए हुए बिनैण खाप के पदाधिकारियों का खाप ने स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री साहब सिंह नैन, पूर्व विधायक पृथ्वी नंबरदार, खाप के उप प्रधान भगत राम नैन, कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद नैन, धमतान तपा के प्रधान प्रीतम सिंह, रोलद तपा के प्रधान जगमाल नैन, नैना तपा के प्रधान खाप के प्रवक्ता रंगी राम, नयन रतन सिंह, ईश्वर, पप्पू शर्मा और राममेहर नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें