15जेएनडी13: मेधावी विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ। स्रोत संस्थान
जींद। हरियाणा बोर्ड दसवीं के परीक्षा परिणामों में नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शानदार रहा बल्कि 78 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणामों के अनुसार, छात्रा रौनक ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सोहम 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और निधि व हिमांशी 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय चेयरमैन शिव नारायण और प्राचार्य वृंदा शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्टाफ और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। स्कूल परिसर में विजयी छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया और इस खुशी के अवसर पर लड्डू बांटकर उत्सव मनाया गया। संवाद