फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेरिया से बचाव के लिए चलाया रैपिड फीवर मास सर्वे

विज्ञापन
01जेएनडी03: ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव की जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत आने वाले गांव ईंटल खुर्द और ढांडा खेड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने रैपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूने लिए और घरों में मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की जांच की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी पवन कुमार और सुशील शर्मा ने कहा कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है। टीम ने घर-घर जाकर दवाइयों का छिड़काव किया।
नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। मौके पर पवन श्योकंद, जयवीर नेहरा, कविता रानी, भूपेंद्र, स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें