फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेतिया के वायरल बयान के पक्ष में आए जयप्रकाश, भाजपा को ड्रामेबाज बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुना उनका समाधान किया। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए ड्रामेबाज पार्टी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के उस वायरल पोस्ट का समर्थन किया। जिसमें बृजेंद्र सिंह ने पहले भाजपा सरकार में मलाई खाई और अब यात्रा निकाल कर हरियाणा का ''राहुल गांधी'' बनने के लिए सड़कों पर झक मार रहे हैं।
सांसद ने कहा कि भाजपा हमेशा ड्रामे की राजनीति करती है। भाजपा में अच्छे नेता नहीं है लेकिन अच्छे इवेंट मैनेज करने वाले लोग जरूर हैं। भाजपा स्पेशल सत्र बुलाए उसमें बेरोजगारी, बढ़ रहे भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा पर चर्चा करे। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस वाकआउट करें तो निंदान करें।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण देना है तो सीट 543 रखे। 850 सीटें अगर करनी है तो जनगणना 2027 के आधार पर करो। किसान आंदोलन के समय सरकार का साथ देने वाले को किसान कौम नहीं भूलेगी।
हिसार में हुई छात्र महापंचायत पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि समय रहते हुए जो व्यक्ति सही निर्णय नहीं लेता उस पार्टी का ये ही हश्र होता है। जब समय था किसानों पर गोलियां चले, लाठियां बरसे तब तो सत्ता से प्यार था। इस मौके पर वीरेंद्र प्रधान, अशोक सरपंच, भूप खटकड़, राकेश खटकड़, सतबीर सरपंच, रमेश सुरबरा, राजेंद्र तारखां, कृष्ण मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें