22जेएनडी33: नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ करते हुए। स्त्रो
जींद। रामलीला ग्राउंड में चल रही रामलीला में नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने मुख्या अतिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ अनुराधा सैनी ने बताया कि रामलीला आज के समय प्रसारित करना बहुत जरूरी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने धर्म के प्रति जागरूक रहे।
इस प्रकार के कार्यक्रमों से मनुष्य को मानसिक संतुष्टि मिलती है। इसमें कलाकारों ने शानदार अभिनय की ओर से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी जींद सदानंद महाराज डेरा ज्वालमाला, मनजीत सैनी, बलबीर राणा, राजबीर सैनी मौजूद रहे। संवाद