फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष बने राजकुमार

Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी22-हरियाणा के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल। स्र
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के सभी जिलों में अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने ये नियुक्तियां की हैं। वहीं जींद के जिला अध्यक्ष राजकुमार नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन

राजकुमार गोयल का कहना है कि संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को और ज्यादा गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के 22 जिलों के जिला प्रधानों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों में रामरतन गर्ग को अंबाला, अंकुर चौधरी को भिवानी, बलराम गुप्ता को चरखी दादरी, लवकेश सिंगला को फरीदाबाद, सुशील कुमार बंसल को फतेहाबाद, राजीव मित्तल को गुरुग्राम का प्रधान नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही पवन मित्तल को हिसार, पवन जैन को झज्जर, रामकुमार बंसल को कैथल, ज्ञान चंद गर्ग को करनाल, मुनीष मित्तल को कुरुक्षेत्र, उमाशंकर गोयल को महेंद्रगढ़ के प्रधान की जिम्मेवारी दी गई है। गोरी शंकर मंगला को नूंह, प्रकाश चंद गोयल को पलवल, राजीव गुप्ता को पंचकूला, ओम प्रकाश तायल को पानीपत, मुकेश महाजन को रेवाड़ी, अजय गर्ग को रोहतक का प्रधान, सतीश बंसल को सिरसा, पवन गुप्ता को सोनीपत और पंकज मित्तल को यमुनानगर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला, सतीश कुमार, सुनील गोयल, सुभाष डाहौला, नरेश अग्रवाल, सुशील सिंगला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें