फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पर किया जागरूक

Sun, 17 May 2026 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रकोष्ठ, एंटी ड्रग सेल, एनएसएस और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नशे का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बबीता पवार ने की।
विज्ञापन

सेमिनार की शुरुआत में मुख्य वक्ता एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक अजीत सिंह ने सभी छात्राओं को से नो टू ड्रग्स, से यस टू लाइफ की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ देता है जिससे युवा तनाव, अवसाद और चिंता का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, योग, खेल और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुरक्षा ने छात्राओं को अपनी समस्याएं शिक्षकों व परिवार से साझा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एनएसएस संयोजिका रविंदर ने छात्राओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें