फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत, गलियों और बाजारों में भरा सीवर ओवरफ्लो होने से पानी

विज्ञापन
अतिरिक्त मंडी के साथ लगते वार्ड नंबर 7 की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
बारिश शहर के लोगों, वाहन चालकों, राहगीरों के लिए आफत बन गई है। निकासी नहीं होने की वजह से गलियों और बाजारों में बारिश का पानी भरा हुआ है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में भर गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है तो दुकानदार, राहगीर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच में डिप्टी सीएम ऑफिस के पीछे कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी घरों में भर रहा है। रेलवे रोड पर एसडी कॉलेज से पहले सीवर का गंदा पानी सड़क पर भरने से यहां से आने वाले बदबू से आवागमन के दौरान वाहन चालक, राहगीर परेशान हो रहे हैं। बारिश के पानी की निकासी को लेकर सीवर व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आई। इससे बाजारों, गलियों में पानी भरा हुआ है। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने कहा कि बारिश तीन दिन से लगातार हो रही है। पानी की निकासी बारिश के साथ हो, इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं बारिश के बाद खेत तालाब बन गए हैं। पानी खेतों में भरा होने से कपास की फसल खराब होने लगी है। बारिश किसानों के लिए आफ्त बन कर आ रही है। हलके के छातर, खटकड़, अलीपुरा, लोधर, काब्रच्छा, तारखां, बुडायन, उचाना कलां, कुचराना कलां, कुचराना कलां, घोघड़ियां, डाहोला, कालता, भौंसला समेत विभिन्न गांवों के खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है। खेतों से पानी की निकासी नहीं होने से कपास की फसल कई गांवों में तो खराब हो चुकी है। किसानों ने सरकार से खराब हुई फसल का सर्वे करवा कर मुआवजा देने की मांग की है ताकि जो नुकसान किसानों को हुआ है उसकी कुछ हद तक भरपाई हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें