फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंधी में 21 ट्रासंफार्मर खराब, 614 पोल और 50 गिरे पेड़, निगम को 22 लाख का नुकसान

विज्ञापन
10जेएनडी03-नरवाना क्षेत्र में आंधी के कारण गिरा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में मंगलवार रात आई तेज आंधी, बारिश और हल्की ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। 21 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 614 बिजली के पोल और 50 पेड़ गिर गए। बिजली निगम को करीब 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रातभर कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं कई इलाकों में बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम तक भीषण गर्मी पड़ रही थी लेकिन देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। नरवाना क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जींद में 5.2 मिमी, नरवाना और उचाना क्षेत्र में 3 मिमी, जुलाना और अलेवा में 2 मिमी बारिश हुई जबकि सफीदों और पिल्लूखेड़ा में बारिश नहीं हुई।
हालांकि बारिश की मात्रा अधिक नहीं रही लेकिन आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया। निगम के कर्मचारियों ने देर रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था लेकिन व्यापक नुकसान के कारण सभी क्षेत्रों में तुरंत बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के संत नगर, श्याम नगर, कैथल रोड, भिवानी रोड, रामनगर, एकता नगर, अर्बन एस्टेट और बुढ़ा बाबा बस्ती क्षेत्र में कई घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही।
निगम को मिली बिजली संबंधी 550 शिकायतें
आंधी कारण जिलेभर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इस कारण बिजली संबंधी 550 शिकायतें निगम के कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं। शिकायतों के समाधान के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। नरवाना और उचाना क्षेत्र में 33 केवी सब स्टेशन ब्रेक डाउन हो गए। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और पोल गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। उचाना, जींद और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ सड़कों पर गिरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राहत नहीं दे पाई बारिश, 42 डिग्री पर पहुंचा तापमान
बारिश और आंधी के बाद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई और दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। सड़कों पर लोगों का कम ही आवागमन दिखाई दिया।
वर्जन
12 जून से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू पिंडारा जींद
वर्जन
रात को ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया था। शहर में कई जगह कुछ ही समय बाद बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पोल टूटने से बिजली सप्लाई होने में समय लगा। -विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद

10जेएनडी03-नरवाना क्षेत्र में आंधी के कारण गिरा बिजली का पोल। संवाद

10जेएनडी03-नरवाना क्षेत्र में आंधी के कारण गिरा बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें