फोटो 9 नरवाना। रक्तदान करते हुए रक्तदाता परवीन गोयल। स्रोत रक्तदाता।
नरवाना। रक्तदाता परवीन गोयल समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 1992 में केवल 19 वर्ष की आयु में केएम राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान किया। किसी विशेष अभियान के बिना, जरूरतमंदों की मदद करने के भाव से उन्होंने यह कदम उठाया। उस दिन से आज तक उनका यह नेक कार्य लगातार जारी है।
52 वर्ष की उम्र में भी परवीन हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करते हैं और अब तक 119 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका मानना है कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है क्योंकि कभी-कभी रक्त ही जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करता है।
परवीन गोयल की यह यात्रा समाज को यह संदेश देती है कि यदि हर स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करे तो किसी मरीज को रक्त की कमी से जान नहीं गंवानी पड़ेगी। रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी के लिए नया जीवन बन सकता है। संवाद