फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले रेलवे के सहायक लोको पायलट ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे के सहायक लोको पायलट प्रवीन ने शुक्रवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले प्रवीण ने प्रेम विवाह किया था। कुछ समय से दंपती में अनबन चल रही थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक के भाई अक्षय ने बताया कि प्रवीन रेलवे में सहायक लोको पायलट के तौर पर सेवारत था। वह जींद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन पर ड्यूटी कर रहा था। शुक्रवार रात प्रवीन ने घर में बने जिम के स्टैंड पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अक्षय ने पुलिस का बताया कि पांच साल पहले प्रवीन ने रामबीर कॉलोनी की युवती से प्रेम विवाह किया था। अब पारिवारिक कलह के कारण वह मानसिक परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सहायक लोको पायलट प्रवीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें