फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: रोहतक रोड पर पटाखों के गोदाम पर रेड, 242 किलो 300 ग्राम पटाखे बरामद

Sat, 21 Oct 2023 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पटाखा फैक्टरी में एलएमएफ विजय की मौजूदगी में दुकान की चेकिंग की गई तो यहां भारी मात्रा में पटाखे पाए गए। पटाखों से संबंधित लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इनका वजन किया गया तो कुल 242 किलो 300 ग्राम पटाखों का वजन मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के शहर थाना पुलिस ने रोहतक रोड पर पटाखों के गोदाम पर रेड करते हुए यहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी कि तभी टीम को सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रमोद अपनी नई सब्जी मंडी की दुकान में भारी मात्रा में बम-पटाखे स्टॉक किए हुए है। इस पर फायर ब्रिगेड विभाग के ऑफिसर विजय को सूचना दी गई और उन्हें साथ लेकर पुलिस ने रेड की तैयारी की। नई सब्जी मंडी में बताई गई लोकेशन पर पहुंचे तो यहां दुकानदार मिला, जिसका नाम प्रमोद था।

एलएमएफ विजय की मौजूदगी में दुकान की चेकिंग की गई तो यहां भारी मात्रा में पटाखे पाए गए। पटाखों से संबंधित लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इनका वजन किया गया तो कुल 242 किलो 300 ग्राम पटाखों का वजन मिला। इन्हें 18 कट्टों में पैक कर सील कर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें