फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी : भीड़ जुटाने को बुलाए छात्र, नहीं लगाई स्टेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी तालाब पर रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 जुलाई को हुए राहगीरी में कोई भी बच्चा नहीं पहुंचा था। इस रविवार को भीड़ जुटाने के लिए छात्रों को बुलाया गया। वहीं मुख्यातिथि के रूप में आए डीएसपी परमजीत समौत भी केवल दस मिनट के लिए ही कार्यक्रम में आए। यहां बच्चों के लिए न तो स्टेज लगाई गई थी और न ही कोई मैट ही बिछाई गई थी। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान बच्चे खड़े रहे। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में एक बच्चा चक्कर आने से गिर गया। इसके बाद अधिकारियों ने बच्चों को सड़क पर बैठने के लिए कहा। वहीं रानी तालाब पर वाहनों को रोकने के लिए चौक पर एक तरफ तो पुलिस खड़ी रही, लेकिन अर्जुन स्टेडियम की ओर से पुलिस व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक वहां से गुजरते रहे। जन संपर्क विभाग के कर्मचारियों ने एक दुकान के छप्पर नीचे बैठकर रागिनी सुनाई।
विज्ञापन

बच्चों की मांग पर नहीं कर सके अभिनेता वरुण धवन की मिमिक्री
कार्यक्रम की शुरूआत में रोहतक से आए प्रदीप कुमार ने मिमिक्री करके लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने बच्चों से उनके पसंदीदा हीरो की मिमिक्री करने की इच्छा पूछी। इस पर बच्चों ने अभिनेता वरुण धवन की मिमिक्री करने के लिए कहा मगर प्रदीप नहीं कर सके। इसके बाद प्रदीप कुमार ने अमिताभ, डैनी, शाहरुख खान व अमरीश पुरी की आवाज निकालकर बच्चों को खूब हंसाया। गोल स्कूल के एक विद्यार्थी ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। वहीं एक बच्ची द्वारा सुनाई गई कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ व योग की प्रस्तुति से अधिकारियों की तालियों से प्रशंसा बटोरी।
बारिश होने की संभावना के चलते नहीं लगाया स्टेज
शनिवार रात से बारिश का मौसम बना हुआ था। रविवार सुबह के समय काले बादल छाए हुए थे। बारिश होने की संभावना थी, इसलिए स्टेज व मैट नहीं लगाए गए। अगर बारिश होती तो स्टेज व मैट खराब हो जाते। पिछली बार से इस बार ज्यादा बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आगे और भी सुधार किए जाएंगे। लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। स्टेज पर प्रतिभा दिखाने वाले को प्रशंसा पत्र दिया जाए। इससे लोगों की कार्यक्रम में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परमजीत समौता, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें