फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर लगाए बैनर पुरानी सड़क लौटा दो सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विद्यापीठ मार्ग का निर्माण नहीं होने के चलते 200 दुकानदारों में रोष है। इसको लेकर दुकानदारों ने शनिवार को विरोध का नायाब तरीके अपनाया। दुकानदारों ने हर दुकान के बाहर बैनर लगाया और इसके माध्यम से नगर परिषद की चेयरपर्सन व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मांग की कि उनकी सड़क पहले जैसी ही बनवा दो। इन लोगों ने कहा कि डेढ़ साल से सड़क उखड़ी होने के कारण उनके धंधे चौपट हो गए हैं। वहीं चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि सड़क का निर्माण चल रहा है। कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

800 मीटर विद्यापीठ मार्ग पर 200 से अधिक दुकानें हैं। पिछले डेढ़ साल से इस मार्ग पर काम चल रहा है। पहले यहां अमृत योजना के तहत बरसाती पानी निकासी की लाइन डाली गई और अब सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में यहां के कारोबारियों का आरोप है कि डेढ़ साल से सड़क उखड़ी होने के कारण उनके काम धंधे चौपट हो गए हैं। हर समय गली में कीचड़ भरा रहता है। इतना नहीं सड़क पर रोड़ा भी बिछाया गया, लेकिन अब सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लोगों ने विरोध स्वरूप बैनर लगाकर चेयरपर्सन पूनम सैनी व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को जगाने का प्रयास किया है।
हो चुका है हंगामा
करीब एक माह पहले इस गली के निर्माण को लेकर उस समय जब नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति व हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी गली में पहुंचे। आरोप है कि यहां जवाहर सैनी ने कुछ लोगों को धमकी दी। इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन

43 लाख रुपये से बननी है सड़क
विद्यापीठ मार्ग की 800 मीटर की सड़क 43 लाख रुपये से बननी है। यह सड़क वार्ड नंबर 14 व 15 की विभाजन रेखा है। वार्ड नंबर 14 के पार्षद नरेश कुमार के अनुसार सड़क बनने काम महज दो महीने पहले ही शुरू हुआ है और इसके लिए 180 दिन का समय है। इससे पहले अमृत योजना का काम चल रहा है। हां लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन काम बंद नहीं हुआ है।
दुकानों का किराया भी नहीं होता पूरा
विरोध कर रहे दुकानदारों ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक दुकानदार किराये पर दुकान लेकर काम कर रहे हैं। सड़क उखड़ी होने के कारण काम धंधे चौपट हो गए हैं। स्थिति यह है कि बाल भवन रोड से एसडी स्कूल की ओर के दुकानदारों के तो किराये तक नहीं निकल रहे हैं।
कुछ लोग कर रहे हैं राजनीति
इस सड़क पर कभी भी काम नहीं रुका है। यहां बरसाती पानी की नई लाइन डली है और इसके कनेक्शन किए जा रहे हैं। इसके चलते कुछ समय लग रहा है। कुछ लोग इस मामले में राजनीति कर रहे हैं। नगर परिषद शहर के कामों को लेकर गंभीर है और गंभीरता से ही काम किया जा रहा है।
पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद।
प्रदेश सरकार समान विकास के नारे के साथ चल रही है। जींद शहर में पहली बार इतनी तेज गति से काम हो रहे हैं। यदि सड़क बनाने में कोई दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से बात कर इसका काम तेज करवाया जाएगा। लोगों को बेहतर और अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार हर समय तैयार है।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें