फोटो 11जेएनडी02-सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से चर्चा करते चुनाव समिति
जींद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और चुनाव समिति के सदस्य रघबीर भारद्वाज ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेक्टर-9 में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से भेंट की।
प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की।
इसके अलावा संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बदलते राजनीतिक समीकरणों और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार किया गया। बैठक के बाद रघबीर भारद्वाज ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस हरियाणा में जनभावनाओं के अनुरूप मजबूत होकर जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र तथा सह-प्रभारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलेगी।