जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में प्रांतीय कोषाध्यक्ष व ब्रांच प्रधान पवन रजाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन ब्रांच सचिव हीरामल नरवाल ने किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पवन ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। जींद में कार्यकर्ता सम्मेलन 19 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए 25 जुलाई को जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल के आवास का घेराव करके ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद छह अगस्त को सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय यादव के आवास का घेराव करके ज्ञापन सौंपा जाएगा। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय नारायणगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय उप महासचिव सुरेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंदर श्योराण, गुलाब ढुल, जसवंत सिंह, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, गुरमीत सिंह, सतबीर फौजी, रिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, अंकित, सुनील, जगत सिंह मौजूद थे।