फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : एसडीएम

Thu, 11 Jul 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी24-समाधान शिविर में समस्या सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। जनसाधारण की समस्याओं का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारियों का विशेष फोकस रहे कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ मिलना लाजमी बने। यह निर्देश एसडीएम अनिल कुमार दून ने बुधवार को लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शिविर में पिछले दिनों की अपेक्षा बुधवार को 55 शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा 20 शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय से संबंधित व अन्य त्रुटियों को दूर करवाने के संबंध में मिली है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित चार आवेदन तथा प्रॉपर्टी आईडी के अंतर्गत तीन, प्रधानमंत्री आवास योजना पांच, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना पांच, इंतकाल दो, बिजली से संबंधित एक व अन्य 13 शिकायतें विभिन्न प्रकार के मामलों से संबंधित आईं।
इस अवसर पर बीडीपीओ जितेंद्र कुमार, बिजली निगम के उपमंडल अभियंता रामपाल दहिया, सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता सुखदर्शन सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता नवीन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी संतरो देवी, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र, एसआई मोहनलाल, डॉ. मोनिका, लिपिक सोनिया, सुपरवाइजर सुमन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें