फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंजाब नैशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा मधुमक्खी पालन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
07जेएनडी28: प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा में तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें डॉ.कविता, डॉ.गीता, डॉ. रविकांत ने मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैसे मधुमक्खी पालन कर सकते हैं और इससे किस प्रकार अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। मधुमक्खियां पौधों से अपना भोजन एकत्रित करती हैं तथा बदले में परागण करती हैं। मनुष्य को मधुमक्खियां न केवल शहद, मोम, राज अवलेह आदि देती हैं बल्कि पेड़ों, फसलों में अधिक पैदावार लेने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन की तकनीक सरल है। यह भारी बोझ वाला कार्य नहीं है। पूंजी निवेश के साथ-साथ आवर्ती व्यय कम है। इस कार्य में प्रतिदिन देखभाल की आवश्यकता नहीं है। भूस्वामी एवं भूमिहीन किसान भी इस कार्य को आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर रणदीप, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें