फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत

Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर अनाज मंडी में पल्लेदारी करके घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मंडाना गांव हाल आबाद बुढा बाबा बस्ती निवासी सुंदर ने कहा कि वह नई अनाज मंडी में पल्लेदारी करता है। 19 जून को पल्लेदारी करने के बाद शाम को अपनी बहन के पास गांव अनूपगढ़ चला गया था। रात साढ़े दस बजे उसके साथी ध्याना का फोन आया कि उसके भाई पाले की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई है। ट्रक को अलेवा निवासी संदीप चला रहा था। वह ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पाकर वह नई अनाज मंडी पहुंचा तो देखा कि उसका भाई मृत पड़ा था। एचसी राजीव कुमार ने कहा कि ट्रक चालक को नामजद कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें