17जेएनडी23-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्
जींद। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सैनी ने सर्कल कार्यालय में पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण को हमें जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें विभाग की सभी साइटों पर खाली जगह पर पौधरोपण करना चाहिए।
अधीक्षक अभियंता विक्रम सिंह मोर ने कहा कि विभाग द्वारा अपनी सभी साइटों पर पौधरोपण के लिए जगह का चयन किया जा चुका है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिले में 10 हजार पौधे लगाएगा। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि पौधरोपण करके शहर को हरा भरा बनाने की शुरूआत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपनी जमीन से करेगा।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा, गुरमीत सिंह, सतीश नैन, कर्मबीर सिंह, राकेश कुमार शर्मा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद