फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठगे

Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के एक व्यक्ति को ऑनलाइन टास्क के नाम पर साइबर ठगों ने करीब साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी सुनील सांगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया। उसमें घर बैठे पार्टटाइम काम के लिए बताया। उसके बाद टेलीग्राम पर ही उन्होंने बताया कि आपको गूगल मैप इत्यादि पर होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को रेटिंग देनी है। इसके बदले में आपको पैसे दिए जाएंगे। फिर उन्होंने एक लिंक शेयर किया जो टेलीग्राम पर ही एक अन्य टैब के पोर्टल पर ले गया, जहां पर उसने अपनी डिटेल भरी, जिसके बाद यूजर आईडी व पासवर्ड जनरेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें