08जेएनडी28-अवैध पानी के कनेक्शन को लेकर नोटिस देते हुए। स्रोत ग्रामीण
उचाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल संरक्षण को लेकर अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को विभाग की टीम ने उचाना खंड के झील, घसो कलां गांव में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की बर्बादी करने वालों, अवैध कनेक्शन धारकों और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। 30 अवैध कनेक्शनों को काटा गया और 12 उपभोक्ताओं को कानूनी नोटिस जारी किए गए।
खंड के विभिन्न गांवों में चल रहे अभियान में एसडीओ सुनीता, जेई विनय, जेई गोविंद गोयल, जेई सुनील और कुशल बीआरसी शामिल रहे। एसडीओ ने कहा कि हर किसी को जल संरक्षण में सहयोग देना चाहिए।
क्षेत्र में कई स्थानों पर असुरक्षित और अवैध कनेक्शनों की शिकायतें मिल रही हैं, जिनसे पाइपलाइनों में दूषित पानी मिलने का खतरा रहता है, जो बीमारियों को न्योता देता है। यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य हर घर को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना है। अब तक इस अभियान के तहत 55 अवैध कनेक्शन काटे जा चुके हैं और 87 उपभोक्ताओं को कानूनी नोटिस जारी किए जा चुके हैं।