एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने अफजल गुरु को 'जी’ कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व रणदीप सुरजेवाला पर जेएनयू में देशद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
एबीवीपी जिला संयोजक हरीश रामकली ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को सहन नहीं करेंगे। पिछले काफी लंबे समय से जेएनयू का प्रकरण चल रहा है। इस प्रकरण के साथ-साथ राहुल गांधी द्वारा बार-बार ओछी राजनीति की जा रही है।
जिला सह प्रमुख नवीन व ग्रामीण जिला संयोजक मनजीत ईगराह ने कहा कि आतंकवादी अफजल गुरु 'जी’ का दर्जा व शहीद का दर्जा दिया जा रहा है, तो यह हमारे शहीदों को अपमानित करने का कार्य है। इस मौके पर जिला सह संयोजक दिनेश पाथरी, कॉलेज सचिव सोनू डाहौला, मंजीत ईगराह, गौरव पिंडारा, युवराज, नवीन, रेलू कुचराना, मुकुल ईगराह, ऋषि, सुमित मौजूद रहे।