जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को आरटीए प्राइवेट बस संचालकों की ओर से बस पास को मान्य न करने पर दोबारा शिकायत दर्ज कराई और आंदोलन करने के चेतावनी दी है।
एबीवीपी के मंत्री प्रतीक शर्मा और यूनिवर्सिटी अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि काफी लंबे समय से उनके पास शिकायत आ रही है कि प्राइवेट बस संचालक बस पास को वैलिड नहीं मान रहे हैं। वह बोलते हैं कि यह बस पास उनकी बस में मान्य नही हैं। टिकट लेनी पड़ेगी।
इसके बाद छात्रों को या तो टिकट लेनी पड़ती है या फिर उनके साथ बदतमीजी करके उन्हें बीच सड़क में उतार दिया जाता है। एबीवीपी आरटीए से जुड़े अधिकारी से मिले। जिस पर उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी रोहन सैनी ने बताया कि उन्होंने आज एक कोर्ट का नोटिस दिया।
उसमें बताया गया है कि 2015-16 के नियमों के तहत प्राइवेट बस चालकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें हरियाणा रोडवेज द्वारा जारी किए गए बस पास को उनके बस में मान्य करना पड़ेगा। इसके बाद की विभाग ने प्राइवेट बस संचालक को किए गए बैठक बुलाई और उसका निर्णय उन्हें जल्द ही बताया जाएगा।
एबीवीपी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और परिवहन मंत्री से इस मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है। यदि इसी प्रकार इस मामले को गोल-गोल किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जल्द ही इस पर आंदोलन करने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई बस संचालक बस पास न माने तो छात्र तुरंत प्रभाव से डायल 112 पर फोन करने का कार्य कर अपने शिकायत दर्ज करवाए। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम, रोशन, सुरेंद्र, अभिषेक, भरत मौजूद रहे।