फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों ने जिले से धोखा किया, भाजपा ने किया विकास : कंडेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा सहकारी श्रम व निर्माण प्रसंग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता टेकराम कंडेला ने कहा कि पिछली सरकारों ने जिले से विकास के नाम पर वोट लेकर धोखा किया है। उन्होंने जींद जिले को हमेशा गुमराह किया है। 11 वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने जींद जिले के रास्तों को बड़े-बड़े हाईवे व जींद जिले के बाईपास से जोडक़र व जींद में धन्ना भगत पीजीआई हैबतपुर में बनाकर ऐतिहासिक काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2024 के चुनाव में दो महीने पहले पंचायत व किसानों की धरती पर जब कंडेला पहुंचे थे तो वादा किया था कि जींद जिले को हरियाणा में विकास में सबसे पहले अग्रणी रखा जाएगा।
विज्ञापन

आज वह बात पूरी तरह से सच साबित हो रही है। जिले ने पांच में से चार सीट देकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आज प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री व प्रदेश के जिले के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा जींद जिले को विकास की गति देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कंडेला ने कहा कि जींद की पीजीआई का कार्य पूरा हो चुका है। इसकी ओपीडी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में कृष्ण मिढ़ा जल्द ही मुख्यमंत्री स मिलकर इस पीजीआई का उद्घाटन करवाने का कार्य करेंगे। बिहार के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि आने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित व किसान हित में मजबूती से दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें