फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Thu, 10 Jul 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी33: नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए मौजूद स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। इनमें रक्त में एचबी की मात्रा, एचआईवी, वीडीआरएल, हेपेटाइटिस-बी और सी समेत कई तरह की जांच हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा जरूरतमंद महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच भी निशुल्क करवाई गई। इन जांचों का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी करना है। इस शिविर में 9 माह तक की गर्भवती महिलाएं शामिल हुईं। इनको अस्पताल में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने गर्भावस्था में खान-पान का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया।
जिन महिलाओं में खून की कमी लगी उनको दवाइयांं और अन्य खाद्य सामग्री का प्रयोग करने के लिए बताया। इसमें लगभग 130 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। हर माह नौ तारीख को यह शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को खाद्य सामग्री भी दी जाती है। इसके अलावा इन महिलाओं के सभी तरह के टेस्ट कराए जाते हैं, ताकि गर्भवती महिला व गर्भ में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें