फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फिर खोला पोर्टल, 23 तक देनी होगी खाली सीटों की जानकारी

Tue, 20 May 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों को पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी देने के लिए स्कूल संचालकों को 23 मई तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने अब दोबारा पोर्टल खोला है। आरटीई के तहत जिन स्कूलों ने एमआईएस पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीट नहीं दर्शाई थी उनका एमआईएस पोर्टल विभाग ने बंद कर दिया था।
जींद खंड में लगभग 125 स्कूलों में करीब 20 स्कूल संचालकों ने एमआईएस पोर्टल पर आरटीई के तहत सीट नहीं दशाई थी, जिसका एमआईएस बंद कर दिया गया था। अब ऐसे स्कूल संचालकों को दोबारा से मौका दिया गया है ताकि आरटीई के तहत सभी स्कूल संचालक सीट दर्शाए और विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित हो। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के दाखिले केवल नर्सरी, केजी और प्रथम कक्षा में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख एक मई थी। जींद ब्लॉक में आरटीई के तहत एक हजार से अधिक आवेदन आए हैं। दस्तावेजों की जांच का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशालय ने चार बार ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई थी।
शुरुआत में ऑनलाइन आवेदन की तारीख 15 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल थी, जिसे दूसरी बार बढ़ाकर 25 अप्रैल तक कर दिया गया था। फिर ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी गई है। इसके बाद एक मई तक आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया था।
जिस मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय के पास 25 प्रतिशत सीटों से अधिक ऑनलाइन दाखिले फार्म प्राप्त होंगे तो जिला स्तरीय कमेटी अभिभावको की उपस्थिति में ड्रॉ निकालना सुनिश्चित करेंगे। जिले के विभिन्न स्कूलों ने आरटीई के तहत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्ष में कुल 2341 सीट दर्शाई थी। इसमें से नर्सरी कक्षा में 1908, एलकेजी कक्षा में 40, यूकेजी कक्षा में 60 और ग्रेड-1 में 324 सीट शामिल हैं।
किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी कार्य दिवस के दौरान संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिन मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में बच्चे वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में पहले से पढ़ रहे हैं, वे स्कूल उन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अपग्रेड करेंगे। सत्यापन करने की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से होगी।
सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत जिन आवेदनों की पुष्टि या जांच सही पाई जाएगी, उन आवेदनों की सूची को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद अभिभावकों को विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित दस्तावेज संबंधित विद्यालयों में दाखिले के समय जमा करवाने होंगे।


आरटीई के तहत निजी स्कूल संचालकों को पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी 23 मई तक अपलोड करनी होगी। इसके लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। ऐसे में जो स्कूल जानकारी दिए बिना रह गए हैं, उन्हें चाहिए वह निर्धारित समय में खाली सीटों की जानकारी अपडेट करें।
विज्ञापन

राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें