फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी सास को पुलिस ने अदालत के आदेश पर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव में छह दिसंबर को बहू की हत्या करने की आरोपी सास रत्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसको जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में चार दिन बाद शव की शनाख्त होने के बाद रीना के भाई की शिकायत पर अलेवा थाना पुलिस ने पति संजय, सास रत्नी, ससुर सुबे सिंह, ननद रीतू व ममता और संजय के मामा करनाल के बल्ला गांव निवासी किताबा व प्रताप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के बाद हत्या के अगले दिन रीना पर 50 हजार रुपये घर से लेकर लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन उसी दिन पुलिस को नगूरां गांव में पानी के तालाब के पास झाड़ियों में एक जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में जले हुए शव की पहचान नगूरां गांव निवासी रीना के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने रीना के परिजनों के खिलाफ उसके भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें पुलिस ने रीना के पति व ससुर को दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है, जबकि रविवार को सास को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें