फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के मेन बाजार में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
02जेएनडी25: जुलाना के मैन बाजार में चालान काटते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के मेन बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया। अजय कुमार ने बताया कि मेन बाजार जुलाना का सबसे व्यस्त इलाका है जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। दुकानों के आगे सामान रखने और ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे और वाहन चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वहीं दुकानदारों को समझाया गया कि वह अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या सड़क पर वाहन खड़ा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए व्यवस्था सुचारू रही और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें