फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा, इसे कमजोर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं : ऋषिपाल हैबतपुर

विज्ञापन
02जेएनडी30: कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए ज
विज्ञापन
जींद। मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना के नाम बदलने और नए कानून (वीबीजी रामजी) को लागू करने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों की जीवनरेखा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देती है और पलायन रोकने का सबसे मजबूत माध्यम है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने की साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। मनरेगा के नाम बदलने और नए कानून लाने का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों को खत्म करना है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच फरवरी को जींद शहर में गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस पार्टी जिला स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें मनरेगा के नाम में बदलाव और नए कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला, पूर्व विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, रघुवीर भारद्वाज, पूर्व विधायक सुभाष देशवाल, सुखविंद्र कौर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें