फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने पेट्रोल पंप से लूट के मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव बराह खुर्द स्थित पेट्रोल पंप से 2.91 लाख रुपये लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें तथा लूट का 2.91 लाख रुपया भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान काकड़ौद निवासी विशाल उर्फ महाकाल तथा विजय नगर निवासी साहिल उर्फ गोली के तौर पर हुई है। पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर आरोपियों से लूटी गई राशि तथा दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया हैबतपुर निवासी अनिल गांव बराह खुर्द में पेट्रोल पंप चलाता है। छह जून को वह अपने पेट्रोल से 2.91 लाख रुपये लेकर पिंडारा रेलवे लाइन के पास पहुंचा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और उसको चोट मारकर उससे पैसे छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले में विजय तथा साहिल को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। दोनों के पास से पुलिस ने पैसे की बरामदगी कर ली है। इसके अलावा उनके कब्जे से दो बाइक भी बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट के पैसों से एक बाइक भी खरीदी है। इसके अलावा चोट मरने वाली लोहे की राड व डंडा भी बरामद कर लिया है। अब दोनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें