फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Mon, 26 Jan 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी के फरार चल रहे आरोपी नाथी उर्फ नीरज निवासी नई बस्ती नरवाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सोमबीर निवासी हनुमान नगर नरवाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी नाथी उर्फ नीरज ने स्वयं को रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों का रिश्तेदार बताकर टिकट कलेक्टर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। छह लाख 23 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंपा। नियुक्ति पत्र की पुष्टि उत्तर रेलवे मंडल कार्यालय, नई दिल्ली से करवाई गई। जाली पाया गया। ठगी का खुलासा होने पर जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। आरोपी को चार दिसंबर 2018 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। अब पुलिस ने सूचना के आधार पर एसआई चंदन सिंह के नेतृत्व में आरोपी नाथी उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया। मकान से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें