फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में योग, स्वास्थ्य जागरूकता व खेलकूद का आयोजन

Mon, 26 Jan 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में योग प्रशिक्षक विनोद गर्ग एवं मास्टर लक्ष्मण ने स्वयंसेविकाओं को योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास करवाया। स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजेश गुप्ता ने दैनिक जीवन में होने वाली सामान्य बीमारियों, सही बैठने-चलने की तकनीक और नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें