फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएमश्री बुडायन स्कूल का 98.5 प्रतिशत रहा परिणाम

विज्ञापन
27जेएनडी07: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में अभिभावकों को परीक्षा परिणाम बताते हुए। स्रोत
विज्ञापन
जींद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। कार्यक्रम में बालवाटिका से लेकर कक्षा नवमी और ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

विद्यालय ने इस वर्ष 98.57% कुल परीक्षा परिणाम दर्ज किया। विद्यालय में आयोजित इस मेगा पीटीएम में लगभग 600 अभिभावकों ने शिरकत की।
कक्षा अध्यापकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए उनके व्यवहारिक विकास और शैक्षणिक सुधार के पहलुओं पर चर्चा की। अध्यापकों ने अभिभावकों को आगामी सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी सुझाव दिए।
प्राचार्य सुरेंद्र ने सत्र 2026-27 की अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हो रहे बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में कक्षा नौवीं का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की ओर से परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें