फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
10जेएनडी23: प्रतियोगिता को लेकर जानकारी देते हुए अकादमी संचालक जयभगवान करसिंधु। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल तक 40 फूटा स्थित बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर होने वाले मैचों के लिए चार मैदान तैयार किए गए है। यहां पर पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्यों की 42 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई जा रही है। अकादमी संचालक जयभगवान करसिंधु ने बताया कि एशियन कबड्डी लीग के सीओ दुष्यंत प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचेगे। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां, आर्य आदर्श स्कूल, टैगोर स्कूल, ब्राह्मण धर्मशाला में की गई है।
प्रतियोगिता को लेकर आठ टीमें बनाई गई है जो अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालेगी। यहां पर लड़कियों की टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर खेलेगी वे टीम एशियन कबड्डी लीग में हिस्सा लेंगी। जिले भर से खाप, पंचायतों के प्रतिनिधि खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे। मौके पर सतीश शर्मा, विक्रम सिंह, सतीश खटकड़, शेरा कबड्डी कोच, महावीर शास्त्री, देशराज खरकभूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें