07जेएनडी26: बाक्सिंग प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथि खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर प्रतिस्पर्धा
जींद। तक्षशिला स्कूल भंभेवा में आयोजित नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले हुए।
अंडर-14 आयु वर्ग के 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में कल्पना चावला विद्या पीठ, खरखौदा के सिद्धार्थ दहिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, कैथल के गुरनूर सिंह दूसरे और पंडित मोहनलाल एसडी पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ के प्रियांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं अंडर-14 के 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में जेकेआर पब्लिक स्कूल, सोनीपत के अंश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्राइट स्कॉलर स्कूल, सोनीपत की लाव्या ने दूसरा और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, अंबाला के गुरजोत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल, भिवानी के जय वंश ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल चेयरमैन कल्याण संधु ने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं। इस अवसर पर अजीत यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।