फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 04 Apr 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यअतिथि राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलर कोच वजीर ढुल ने किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी मैच में अपना दमखम दिखाया है। मुख्यातिथि वजीर ढुल ने कहा कि बच्चे मेहनत एवं लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को खेलों में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सभी सुविधाएं प्रदान करने पर उन्होंने बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन व मस्तिष्क निवास करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप दहिया एवं प्राचार्य रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को साकार रूप देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी कोच संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण खेल विभाग द्वारा समय-समय पर अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जा रहा है तथा भविष्य में इसी प्रकार उन्हें अनेक खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, खिलाड़ी, विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रशासक वीपी शर्मा एवं विद्यालय समन्वयक सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें