फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय रस्साकशी में खिलाड़ी निकिता व अंतिम तीसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
04जेएनडी20: रस्सा कस्सी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर रहने वाली ​खिलाड़ी पदक दिखाते हुए।
विज्ञापन
जींद। महाराष्ट्र के मुंबई के पालघर में हुई राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में जिले की दो खिलाड़ियों ने अंडर 15 आयु वर्ग में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने इस प्रतियागिता में टग ऑफ वार एसोसिएशन की तरफ से टीम में भाग लिया था। यह दोनों खिलाड़ी सरस्वती विद्यालय की छात्राएं हैं। दोनों ने देश में जिले के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य सुनील शांडिल्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पालघर महाराष्ट्र मुंबई में 04 जनवरी से आठ जनवरी तक होना है। पहले दिन प्रदेश की तरफ से शामिल हुई आठवीं कक्षा की छात्रा एवं खिलाड़ी निकिता और नौंवी कक्षा की छात्रा अंतिम जोकि गांव रामराय खेड़ा की रहने वाली हैं। दोनों छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया था। छात्राओं ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच जयवीर डांगी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें