25जेएनडी08: केएम राजकीय कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते हुए। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कॉलेज में बरगद, पीपल, नीम, बेलपत्र, अशोक प्रजातियों के 13 पौधों का पौधरोपण किया। छात्रों को प्रो. जयपाल सिंह ने समझाया कि निमोनिया, तपेदिक व अस्थमा के रोगों से पीड़ितों के लिए पर्यावरण प्रदूषण एक भयंकर अभिशाप बन चुका है।
आज वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ये जरूरी है कि हर व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बरसात को लाने में भी पौधे काफी सहायक सिद्ध होते हैं, जिससे किसानों को सूखे की समस्या से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि बड़, नीम व पीपल के पेड़ हमारे समाज में जहां पूजनीय माने जाते हैं वहीं ये पौधे हमारे वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। क्योंकि ये पौधे अन्य पौधों की अपेक्षा अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध करवाते हैं। इन पौधों से विभिन्न प्रकार की दवाइयां भी बनाई जाती हैं जो हमें विभिन्न घातक बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्राकृतिक आपदाओं एवं पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए धरती को हरा भरा बनाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर सुखदेव, सावन, मनीष, सुशील, सोमेश, योगेश मौजूद थे।