जुलाना। क्षेत्र में पराली जलाने पर पुलिस ने दो और किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के सुपरवाइजर विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें हरसेक से लोकेशन मिली थी कि नंदगढ़ गांव में पराली जलाई गई है। माैके पर पहुंच कर देखा तो नंदगढ़ गांव निवासी रामभज के खेत में पराली जली हुई पाई गई। वहीं दूसरा मामला मालवी गांव से सामने आया है। कृषि विभाग के एडीओ हेमंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मालवी गांव में पराली जलाने की लोकेशन मिलने पर मौके पर जाकर मुआयना किया तो पाया कि मालवी गांव निवासी मुकेश के खेत में पराली जली हुई पाई गई। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों किसानों रामभज व मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।