फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, खाली प्लाट बने डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
10जेएनडी16-शहर में एक स्थान पर डाला गया कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शहर में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। साफ-सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने खाली प्लाटों को कूड़ा डंपिंग यार्ड बना लिया है। लोग कभी-कभी कूड़े में आग भी लगा देते हैं जिससे शहर में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है।
नगर पालिका के पास शहर से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने के लिए जमीन नहीं है। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से हर साल कूड़े के उठान और सफाई तक का ठेका ठेकेदार को दिया जाता है। ठेकेदार ने कूड़े को इकट्ठा करने के लिए हुडा के सेक्टर के समीप एक व्यक्ति से जमीन ठेके पर ली थी जिसका समय पूरा होने के कारण वहां कूड़ा नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका ने एक और जगह चिन्हित की लेकिन नपा के वाहन वहां नहीं जा सके क्योंकि नहरी विभाग ने रास्ता रोक दिया। अब नपा को नए डंपिंग प्वाइंट की तलाश है।
शहर में सफाई के ठेके को समाप्त हुए करीब दस माह बीत चुके हैं। पहले जिस एजेंसी को ठेका दिया गया था उसी एजेंसी को अस्थायी तौर पर ठेका दे रखा है। पिछले वर्ष 15 अगस्त को ठेका समाप्त हो चुका था। ठेका समाप्त होने के बाद से ही लोगों को कूड़े के उठान में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदार के पास 78 कर्मचारी हैं जो डोर-टू-डोर सफाई कर रहे
नगर पालिका ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए ठेकेदार को ठेका दे रखा है। ठेकेदार के पास 78 कर्मचारी हैं जो डोर-टू-डोर और दिन-रात सफाई कर रहे हैं। 19 कर्मचारी नगर पालिका के पास नियमित हैं। वहीं 12 कर्मचारी पालिका बेस पर तैनात हैं। कूड़े के उठान के लिए ठेकेदार के पास 18 छोटे-बड़े ट्रेक्टर-ट्राली व टीपर हैं। नगर पालिका के पास दो ट्रेक्टर-ट्राली, एक जेसीबी और एक लोडर हैं। संकरी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदार के पास 20 और नपा के 17 रेहड़ी हैं। हर माह सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 15 लाख 53 हजार रुपये का खर्च नगर पालिका की ओर से किया जाता है।
वर्जन


शहर से रोजाना 20 टन के करीब कूड़ा एकत्रित होता हैं। शहर में दिन व रात के समय भी कूड़े का उठान किया जा रहा है। हाउस की बैठक में कूड़ा डंपिंग पॉइंट की जमीन निर्धारित की जाएगी। इसके बाद कूड़ा डालने को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। -संजय अदलखा, नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें