पौली गांव के पास ट्रक-पिकअप में हुई भिड़ंत। संवाद
- फोटो : Jind
जुलाना। पौली गांव के पास ड्रेन पुल पर मंगलवार देर शाम ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घायल पिकअप सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने जुलाना के सामुदायिक सवास्?थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक 30 वर्षीय दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 25 वर्षीय मनोज घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नरवाना निवासी मनोज और दीपक पिकअप से जा रहे थे। इसी दौरान जींद-रोहतक मार्ग पर पौली गांव के पास ड्रेन पुल पर रोहतक की ओर जा रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें मनोज और दीपक घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां पर दीपक ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पौली गांव के पास ड्रेन के पुल पर पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।