फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीजी कोर्स...चयनित विद्यार्थी चार अगस्त तक फीस करवा सकेंगे जमा

Fri, 01 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी21-गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थी एक अगस्त से लेकर चार अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा। पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर पांच अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से छह अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा जिसमें विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन या विषय में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। छह अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे।
इसके बाद भी अगर सीट खाली बच जाती हैं तो उसके लिए 13 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग चलेगी जिसमें पहले वाले 100 रुपये और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि कॉलेज में विभिन्न कोर्स में निर्धारित 280 सीट में से 163 विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है। एमए इकोनॉमिक्स में से 40 में 27, एमए इंग्लिश में 40 में से 29, एमए हिंदी में 40 में से 36, एमकॉम में 60 में से 24, एमएससी मैथमेटिक्स में 40 में से 24 और पीजीडीसीए में 60 में से 43 विद्यार्थियों का नाम आया है।
विज्ञापन


राजकीय पीजी कॉलेज की मेरिट लिस्ट

कैटेगरी-उच्चतम मेरिट-न्यूनतम मेरिट

ऑल इंडिया ओपन-90.06-79.25

ईडब्ल्यूएस ऑल इंडिया ओपन-65.82-

हरियाणा जरनल-78.40-68.58

ईडब्ल्यूएस हरियाणा जरनल-63.16-57.33

ओएससी-68.33-58.87

बीसीए-67.51-55.58

बीसीबी-67.93-62.689



एमएससी मैथमेटिक्स

ऑल इंडिया ओपन-82.64-78.12

ईडब्ल्यूएस ऑल इंडिया ओपन-67.45-

हरियाणा जरनल-76.08-67.58

ईडब्ल्यूएस हरियाणा जरनल-63.16-60.72

बीसीबी-67.41-



एमए हिंदी

ऑल इंडिया ओपन-86.08-77.29

ईडब्ल्यूएस ऑल इंडिया ओपन-69.58-

हरियाणा जरनल-76.04-70.50

ईडब्ल्यूएस हरियाणा जरनल-68.70-68.37

ओएससी-68.25-66.87

डीएससी-65.08-59.83

बीसीए-68.83-62.62

बीसीबी-59.25-



एमए इंग्लिश

ऑल इंडिया ओपन-86.08-80.04

ईडब्ल्यूएस ऑल इंडिया ओपन-65.00-

हरियाणा जरनल-78.50-68.33

ईडब्ल्यूएस हरियाणा जरनल-65.00-63.958

डीएससी-67.95-60.12

बीसीए-59.625-

बीसीबी-62.08-

-

एमए इकोनॉमिक्स

ऑल इंडिया ओपन-86.08-77.57

ईडब्ल्यूएस ऑल इंडिया ओपन-65.00-

हरियाणा जरनल-77.50-65.91

ईडब्ल्यूएस हरियाणा जरनल-60.41-59.37

ओएससी-59.87-

बीसीए-59.62-55.58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें