फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईंटों के सहारे खड़ा कर ट्रॉले के दस टायर चोरी

Fri, 01 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के गांव रोज खेड़ा में एक ट्रॉले के दस टायर और रिम चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उचाना मंडी निवासी रविंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 29 जुलाई को उसने ट्रॉले में नए दस टायर डलवाए थे। ट्रॉले का चालक रोजखेड़ा का रहने वाला है। इसलिए रात को वह ट्रॉले को अपने गांव ले गया। अगले दिन ट्रॉले को लेकर करनाल जाना था लेकिन रात को ही ट्रॉले से दस टायर और रिम चोरी हो गई। ट्रॉले को चोर ईंटों के सारे खड़ा कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें