खेत से घर लौट रहे व्यक्ति को दिल्ली-पटियाला हाईवे पर डूमरखा कलां गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात चालक वाहन फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
डूमरखां कलां के महिपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को उसका भाई हरपाल खेत से घर लौट रहा था। जब वह झील रोड सेे दिल्ली-पटियाला हाईवे को पार कर गांव की तरफ जा रहा था तो जींद की तरफ से आए वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से हरपाल को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।