फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली गुल होने से गर्मी में लोगों का पारा बढ़ा

Fri, 26 Apr 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी13-152डी नेशनल हाईवे के लगते खेड़ी तलोडा के पास जली एचटी केबल। संवाद
विज्ञापन
जींद। 152डी नारनौल-अंबाला नेशनल हाईवे पर खेड़ी तलोडा के पास एचटी तार में आग लग गई, इससे बनिया खेड़ा, तेली खेड़ा, आलन जोगी खेड़ा और खरकगादिया गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को गर्मी में रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार की रात में ग्रामीणों ने पिल्लूखेड़ा के शिकायत केंद्र पर बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उस पर वीरवार सुबह तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने वीरवार को भी बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। हालांकि बिजली निगम कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर तक जले हुए तार को बदल दिया था, लेकिन दिन के समय ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बंद होने के चलते देर शाम सप्लाई को बहाल किया गया। बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को गर्मी ने खासा परेशान किया।

बुधवार सुबह शेड्यूल के अनुसार बनिया खेड़ा, तेली खेड़ा, आलन जोगी खेड़ा और खरकगादिया गांव की बिजली सप्लाई चली गई थी। ग्रामीणों को अनुमान था कि प्रतिदिन बिजली सुबह के समय जाने के बाद शाम को ही आती है, लेकिन बुधवार दिन में जाने के बाद बिजली रात में भी नहीं आई। बिजली निगम केंद्र पर शिकायत करने के बाद पता चला कि खेड़ी तलोडा पावर हाउस के पास 152डी नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण के चलते वहां जमीन में दबाई गई एचटी केबल कट गई है और वह जल गई है, इससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई है। इसको लेकर बुधवार रात को भी बिजली बहाल नहीं हो पाएगी। वीरवार सुबह बिजली निगम कर्मचारियों ने तार बदलने का कार्य शुरू किया, जोकि दोपहर तक चला। इसके बाद इन चारों गांव की बिजली सप्लाई देर शाम को बहाल हो पाई।
विज्ञापन


दिन में बंद, रात में भी लग रहे कट

ग्रामीण सुरेश, राकेश, महेंद्र, अनिल, संतोष, अनीता और सुमन का कहना है कि निगम कर्मचारी उनके गांव की सप्लाई दिन में बंद रखते हैं, जबकि रात को भी कट लगते रहते हैं। अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, इसके चलते बिजली की जरूरत ज्यादा हो गई है। बिजली गुल होने से बच्चे और बुजुर्गों को भारी परेशानी हुई। मच्छरों ने भी सोने नहीं दिया। बिजली निगम कर्मचारियों को अब आवश्यकतानुसार बिजली मुहैया करवानी चाहिए।

152डी नेशनल हाईवे पर खेड़ी तलोडा के पास निर्माण कार्य चलते एचटी केबल टूटने के अलावा जल गई थी। इसके चलते तीन-चार गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। हालांकि वीरवार दोपहर तक तार को बदल दिया गया था और शाम को बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी। -अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, पिल्लूखेड़ा।

25जेएनडी13-152डी नेशनल हाईवे के लगते खेड़ी तलोडा के पास जली एचटी केबल। संवाद

25जेएनडी13-152डी नेशनल हाईवे के लगते खेड़ी तलोडा के पास जली एचटी केबल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें