जींद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बलजीत रेढू ने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश में आए दिन मजबूत हो रही है। इसके लिए राहुल गांधी ने पूरे देश में मजबूत जमीन तैयार की। गठबंधन सरकार की नीतियों से सभी वर्ग के लोग तंग हैं।
कहा कि हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती देने में लगे हैं। वर्तमान गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्गों के लोग तंग आ चुके हैं। कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो लिपिक वर्ग 35400 के वेतनमान के लिए लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सभी वर्गों के लोग वर्तमान सरकार से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। बलजीत रेढू सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत दालमवाला गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में शुरू हुई थी, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। हुड्डा के शासन में प्रदेश में नए स्कूल खोले गए और स्कूलों को अपग्रेड किया गया। वर्तमान सरकार के शासन में चिराग योजना के तहत स्कूलों का मर्जर कर स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इसका सबसे बुरा असर गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जिला पार्षद नरेश, सरपंच रमेश, ब्लॉक समिति मेम्बर काला, वजीर नम्बरदार, राज, अजमेर, बलजोरा, कृष्ण, रमेश, महावीर मौजूद थे।